HomeAll Newsचिट्टा तस्करी मामले में चौथी गिरफ्तारी, जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया रिमांड

चिट्टा तस्करी मामले में चौथी गिरफ्तारी, जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया रिमांड

मंडी। 20 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की जांच में मंडी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में
news mitr mandiFourth Arrest in Mandi Chitta Case

मंडी। 20 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले की जांच में मंडी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में फॉरवर्ड लिंक के आधार पर पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी करते हुए पहले से मंडी जेल में बंद एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 20 जून को एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 20 ग्राम चिट्टा मामले की जांच के दौरान शहरी पुलिस चौकी की टीम ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की गहन जांच की। जांच में मिले नए सुरागों के आधार पर पुलिस उस आरोपी तक पहुंची, जो पहले ही सुंदरनगर पुलिस द्वारा एक अन्य चिट्टा मामले में गिरफ्तार होकर मंडी जेल में बंद था।

पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जांच में शामिल किया। अदालत ने उसे 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े हर लिंक की गहन पड़ताल कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पति-पत्नी के बाद दोस्त भी हुआ था गिरफ्तार

इस मामले में जांच संभालने के बाद शहरी पुलिस चौकी ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने शुरू किए। इसी कड़ी में पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुरानी मंडी निवासी पंकी को भी गिरफ्तार किया गया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जांच में सामने आया कि वह मुख्य आरोपी से चिट्टा खरीदता था और उसके बैंक खाते व सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया जाता था।

क्या था मामला?

20 जून को एसटीएफ ने 20 ग्राम चिट्टा बरामद कर कोटली निवासी पति-पत्नी, कली और सपना, को गिरफ्तार किया था। दोनों नशे के आदी बताए गए थे। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद मामले की जांच शहरी पुलिस चौकी, मंडी को सौंपी गई, जिसने अब जांच को आगे बढ़ाते हुए चौथी गिरफ्तारी की है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com