HomeAll Newsमौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के मरीज, सोलन अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी भीड़

मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल के मरीज, सोलन अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी भीड़

सोलन: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई
news mitrChanging Weather Triggers Rise in Viral Cases, Solan Hospital Sees Surge in Patients

सोलन: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज वायरल के लक्षणों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल की ओपीडी के बाहर भी भीड़ नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जबकि रोजाना 250 से अधिक मरीज वायरल संबंधी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 100 मरीज तेज बुखार की शिकायत बता रहे हैं। इसके अलावा शरीर में दर्द, कमजोरी, गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण भी मरीजों में सामने आ रहे हैं।

बदलते मौसम में सतर्क रहने की जरूरत

सीएमओ सोलन डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण के मामले बढ़ना सामान्य है, लेकिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अचानक बदलते तापमान से बचने और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त आराम, संतुलित भोजन और साफ पानी का सेवन बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को साफ, उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। साथ ही खुले में रखे और बासी खाद्य पदार्थों से बचने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

वायरल संक्रमण के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द, अत्यधिक थकान, गले में खराश, खांसी और जुकाम शामिल हैं। कुछ मरीजों में उल्टी, दस्त और भूख कम लगने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह

सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने लोगों से अपील की कि खांसते और छींकते समय मुंह व नाक को ढककर रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है। उन्होंने कहा कि हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं और गंदे हाथों से आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें।

उन्होंने कहा कि वायरल के लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com