Shimla-Dharampur Train to Start from Sept 4शिमला: कालका-शिमला रेलमार्ग पर गुमान-टक्सान के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी बहने के कारण रेल यातायात प्रभावित है। इसी बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने फिलहाल शिमला और धर्मपुर के बीच एक ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 52453/52454 के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। यह ट्रेन 4 सितंबर (शुक्रवार) से शिमला-धर्मपुर के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल कार्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ट्रेन की समयसारिणी भी घोषित कर दी है।
बता दें कि गुमान-टक्सान के बीच किलोमीटर 07/16-17 पर ब्रिज नंबर 57 के आसपास रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी बहने के कारण कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन 11 सितंबर तक रद्द किया गया है।
शिमला-धर्मपुर ट्रेन के संचालन की तैयारियों के तहत वीरवार को ट्रेन संख्या 52453 की खाली कोचिंग रेक दोपहर 2 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना की जाएगी। इस रेक में कुल 7 कोच होंगे।
रेलवे ने ट्रेन के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक क्रू, ट्रेन मैनेजर और शंटर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments