HomeAll Newsबैंक हड़ताल से बीबीएन में प्रभावित रहा बैंकिंग कामकाज, कर्मचारियों ने उठाई मांगें

बैंक हड़ताल से बीबीएन में प्रभावित रहा बैंकिंग कामकाज, कर्मचारियों ने उठाई मांगें

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन पुनरीक्षण और निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन निजी संवाददाता, नालागढ़। यूनाइटेड
news mitrBank Strike Disrupts BBN Banking Services

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पेंशन पुनरीक्षण और निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Table of Contents

    निजी संवाददाता, नालागढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर बीबीएन क्षेत्र में भी देखने को मिला। विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

    कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) में भेदभाव समाप्त करने, पेंशन का पुनरीक्षण करने और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। एसबीआई एडीबी नालागढ़ के ब्रांच सेक्रेटरी नवनीत सिंह ने कहा कि जायज मांगों का लंबे समय से समाधान न होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि पीएलआई में सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। इसके अलावा आकस्मिक कर्मचारियों के स्थायी समायोजन की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों ने देश के आर्थिक विकास और आम जनता तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में बैंकों के निजीकरण के किसी भी प्रयास का कर्मचारी संगठन पुरजोर विरोध करेंगे।

    कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पीएनबी से महेश कुमार व लाल चंद तथा एसबीआई से बलजिंद्र सिंह, साहिल कश्यप, निशा देवी, प्रवीण राणा सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com