HomeAll Newsअर्की में छह दिन बिजली कटौती, 14 से 19 सितंबर तक प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र

अर्की में छह दिन बिजली कटौती, 14 से 19 सितंबर तक प्रभावित रहेंगे कई क्षेत्र

11 केवी लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते डुमैहर व रेहटा फीडर में तिथिवार शटडाउन स्टाफ रिपोर्टर,
arki news mitrPower Shutdown in Arki and Nalagarh

11 केवी लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते डुमैहर व रेहटा फीडर में तिथिवार शटडाउन

स्टाफ रिपोर्टर, अर्की। विद्युत उपमंडल अर्की के तहत 11 केवी लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटिंग के चलते 14 से 19 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने इसके लिए तिथिवार शटडाउन कार्यक्रम जारी किया है।

14 सितंबर को 11 केवी डुमैहर फीडर के तहत सियान, सेरी, सरयां, बखालट, शिवघाटी, धैरयाराणा और लादी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
15 सितंबर को रेहटा फीडर के धनागघाट, ध्यानपुर, पिपलघाट, सिमू, सूरजपुर और सुसाई सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।

16 सितंबर को डुमैहर फीडर के बनोह, घमसपटल, नानत, उबाला, देओरा और बड़ेडन क्षेत्र, जबकि 17 सितंबर को रेहटा फीडर के चांटपुर, कलावन, भलेड और भेल क्षेत्र में बिजली कट रहेगा।

इसी तरह 18 सितंबर को डुमैहर फीडर के पपलोटा, स्यारी, सावन, डुमैहर, दल्ला, स्वाना, सुन्नी और जधाना तथा 19 सितंबर को रेहटा फीडर के बणिया देवी, खेड़ाघाटी, दिद, शेरपुर और बंबा सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता नीरज कुमार कटना ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान विभागीय कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

नालागढ़ में 15 सितंबर को बिजली शटडाउन

नालागढ़। विद्युत उपमंडल नालागढ़-1 के तहत 15 सितंबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें फोरेस्ट ऑफिस, गर्ल्स स्कूल, ब्वॉयज स्कूल, बर्फानी चौक, मेन बाजार, गोल मार्केट, गुरुकुल कॉलेज, टिक्कर पनोह, रख घन्सोत, रख चुहुवाल, फौजी कॉलोनी, वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 6 व 7, मिल्क प्लांट, वाटर सप्लाई तथा लेजर शेविंग इंडस्ट्री समेत औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं।

सहायक अभियंता सीआर वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विभागीय कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com