Last updated: September 12th, 2026 at 07:31 am
Minor Abduction Reported in Baddiबद्दी (सोलन)। सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मानपुरा के खेड़ावाली रोड की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग भांजी के साथ इलाज के सिलसिले में खेड़ावाली रोड पर आई थी। उपचार के बाद दोनों पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार में सवार 3-4 नकाबपोश युवकों ने नाबालिग को जबरन वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने तुरंत मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments