HomeAll Newsबद्दी में नाबालिग के अपहरण का आरोप, नकाबपोश युवकों पर केस

बद्दी में नाबालिग के अपहरण का आरोप, नकाबपोश युवकों पर केस

बद्दी (सोलन)। सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना
news mitrMinor Abduction Reported in Baddi

बद्दी (सोलन)। सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मानपुरा के खेड़ावाली रोड की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग भांजी के साथ इलाज के सिलसिले में खेड़ावाली रोड पर आई थी। उपचार के बाद दोनों पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार में सवार 3-4 नकाबपोश युवकों ने नाबालिग को जबरन वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने तुरंत मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com