HomeAll Newsबद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार

52.07 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद, दो बाइक जब्त बद्दी। पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करी के खिलाफ
news mitr3 Drug Peddlers Arrested in Baddi

52.07 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद, दो बाइक जब्त

Table of Contents

    बद्दी। पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52.07 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

    पहली कार्रवाई में बद्दी पुलिस ने साई रोड के अमरावती क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान हेलमेट में छिपाकर रखी 42.86 ग्राम हेरोइन और 6.16 ग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (27), निवासी हारटा, गढ़शंकर, होशियारपुर और दानिश असलम सिरवाल (25), निवासी सोंडर दशम, किश्तवाड़ के रूप में हुई है।

    वहीं, दूसरी कार्रवाई में बरोटीवाला पुलिस ने भटौली कलां में टाईमैक्स कंपनी के पास बाइक सवार युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान बाइक के मीटर हेड वाइजर से 9.21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय कुमार (21), निवासी पट्टा, रामशहर, सोलन के रूप में हुई है।

    तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। बद्दी पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com