Last updated: September 16th, 2026 at 06:34 am
Baghat Day Celebrated in Solan, Cultural Heritage Highlightedडॉ. धनीराम शांडिल बोले—अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव समाज को मजबूत और एकजुट बनाता है
सोलन। सोलन के ब्रुरी में बघाटी सामाजिक संस्था सोलन की ओर से ‘बघाट दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बघाटी संस्कृति, भाषा, लोक परंपराएं और रीति-रिवाज क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी सभी की है।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय राजा दुर्गा सिंह की 124वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डॉ. शांडिल ने बघाटी सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित बघाट दिवस की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, इनके माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, भाषा और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बघाटी संस्कृति को एकजुट करने और इसके संरक्षण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की तथा आयोजन के लिए संस्था को बधाई दी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments