HomeAll Newsचिल्ड्रन पार्क में शराब के नशे में भिड़े तीन लोग, पुलिस गश्त बढ़ाने की उठी मांग

चिल्ड्रन पार्क में शराब के नशे में भिड़े तीन लोग, पुलिस गश्त बढ़ाने की उठी मांग

सोलन के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा
news mitrThree Drunk Men Clash at Children’s Park, Calls for More Police Patrolling

सोलन के माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में तीन लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चिल्ड्रन पार्क और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग और मारपीट की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से पार्क क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से समय-समय पर पार्क क्षेत्र में निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

पार्कों में सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न पार्कों में पहले भी नशे की हालत में लोगों के घूमने और बैठने की शिकायतें सामने आती रही हैं। पार्कों में परिवारों की आवाजाही को देखते हुए लोगों ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्कों में सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com