HomeAll Newsशिमला के बैंकों में 44 हजार करोड़ रुपये जमा, कृषि-MSME ऋण में बढ़ोतरी

शिमला के बैंकों में 44 हजार करोड़ रुपये जमा, कृषि-MSME ऋण में बढ़ोतरी

शिमला जिले के बैंकों में जून 2026 तक कुल 44,103.64 करोड़ रुपये जमा रहे। वहीं, बैंकों की ओर से 21,633.83
newsmitrShimla Banks Hold ₹44,000 Crore Deposits

शिमला जिले के बैंकों में जून 2026 तक कुल 44,103.64 करोड़ रुपये जमा रहे। वहीं, बैंकों की ओर से 21,633.83 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं। मार्च से जून के बीच बैंक जमा में 1.76 फीसदी की कमी आई, जबकि ऋण वितरण में 0.54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Table of Contents

    जिला स्तरीय कंसल्टेटिव समिति की बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए।

    बैठक में ऋण वितरण, प्राथमिकता क्षेत्र, बैंकिंग सेवाओं और एनपीए की समीक्षा की गई। इस दौरान प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण में 4.45 फीसदी, कृषि ऋण में 5.30 फीसदी और एमएसएमई ऋण में 10.93 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई।

    जिले में कृषि ऋण 4,478.49 करोड़ और एमएसएमई ऋण 3,510.07 करोड़ रुपये पहुंच गया। शिक्षा ऋण 77.82 करोड़ और आवास ऋण 1,403.40 करोड़ रुपये रहा। सीडी अनुपात भी 47.93 फीसदी से बढ़कर 48.98 फीसदी हो गया।

    जनधन योजना के 1.95 लाख खाते

    प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शिमला जिले में 1,95,161 खाते हैं। इनमें 21,924 खाते जीरो बैलेंस वाले हैं। योजना के तहत 1,31,634 रुपे कार्ड जारी किए गए हैं।

    वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1,75,203, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 4,14,511 और अटल पेंशन योजना में 90,825 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com