Last updated: June 13th, 2026 at 10:05 am
Disaster Drill on June 15प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने और आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 15 जून को राज्यव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस 10वीं राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का मुख्य फोकस भूकंप, क्लाउड बर्स्ट और वनाग्नि जैसी आपदाओं पर रहेगा।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. हरीश कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पुस्तकालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी इस अभ्यास में अनिवार्य होगी। 15 जून को सुबह 10:30 बजे सभी संस्थानों में निकासी (इवैक्यूएशन) ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके बाद हेड काउंट एक्सरसाइज कर सभी छात्रों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 15 मिनट के भीतर पूरी की जाएगी।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी प्रकार का प्रदर्शनात्मक बचाव अभ्यास नहीं किया जाएगा। मॉक ड्रिल से संबंधित सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण कर विभाग द्वारा विकसित सेफ्टी ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्कता बरतने, बचाव उपाय अपनाने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करना तथा शैक्षणिक संस्थानों की आपदा से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ बनाना है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments