Last updated: June 20th, 2026 at 05:43 am
Fire Near Conveyor Belt at Nalagarh Industry Brought Under Controlनालागढ़। उपमंडल के आदूवाल गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई में गुरुवार देर रात कन्वेयर बेल्ट के समीप पड़ी पराली में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9:20 बजे आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली थी। इसके बाद विभाग की तीन दमकल गाड़ियां और 11 कर्मियों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित उद्योग में पहुंचकर टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि कन्वेयर बेल्ट के पास रखी पराली में आग लगी थी, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में धुआं फैल गया। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और वह उद्योग के मुख्य उत्पादन क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी।
कमान्डेंट होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन भेजे गए थे और टीम ने लगभग दो घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और उद्योग को सीमित नुकसान हुआ है। समय पर कार्रवाई से लाखों रुपये की संपत्ति बचा ली गई।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments