Last updated: September 5th, 2026 at 08:07 am
Forensic Probe in Solan Stabbing Caseसोलन: शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना के बाद शनिवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके की बारीकी से जांच करते हुए मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य और जरूरी नमूने एकत्र किए।
फॉरेंसिक जांच के जरिए पुलिस को घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने और जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
वहीं, घटना के बाद क्षेत्र की महिलाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग वे पहले भी पुलिस प्रशासन के सामने रख चुकी हैं।
महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments