Last updated: June 13th, 2026 at 10:40 am
PM Modi Begins Europe Tourनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरे के दौरान वे 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे। भारत इस समूह में साझीदार देश के रूप में अब तक 13वीं बार शामिल हो रहा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस और स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ विस्तृत वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें रणनीतिक, आर्थिक, रक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के नीस, एवियन और पेरिस शहरों का दौरा करेंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी सदस्य देशों के नेताओं, साझीदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होने की संभावना है। इस वर्ष सम्मेलन में दक्षिण कोरिया, केन्या, ब्राजील और मिस्र जैसे देशों को भी साझीदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।
दौरे के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति सहित कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में सुधार और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग भी प्रमुख एजेंडों में शामिल रहने की संभावना है।
फ्रांस के साथ तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा। स्टार्टअप, विश्वविद्यालयों और नवाचार संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
स्लोवाकिया दौरे के दौरान रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी तथा दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस में रहेंगे, जिसके बाद वे 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया का दौरा करेंगे और फिर पेरिस लौटेंगे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments