HomeAll Newsअगले पांच दिन बदले-बदले रहेगा मौसम, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

अगले पांच दिन बदले-बदले रहेगा मौसम, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

सोलन जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान
news mitrFive-Day Weather Warning

सोलन जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार 12 से 13 जून के दौरान जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि 14 से 16 जून के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

Table of Contents

    मौसम विभाग ने इस अवधि में कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर-पूर्व दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता 26 से 81 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।

    कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने और पेड़ों या ऊंची संरचनाओं के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। साथ ही खेतों में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसानों को फसलों में कीट और रोगों की नियमित निगरानी करने तथा मौसम साफ होने पर ही कीटनाशकों और फफूंदनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

    बागवानी विशेषज्ञों ने सेब उत्पादकों को स्कैब और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट जैसे रोगों पर विशेष नजर रखने को कहा है। रोग के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद अनुशंसित फफूंदनाशकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गिरे हुए फलों को एकत्र कर गहरे गड्ढों में दबाने की सलाह दी गई है, ताकि रोग और कीटों के प्रसार को रोका जा सके।

    टमाटर उत्पादकों को पौधों को उचित सहारा देने, निचली पत्तियों की छंटाई करने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं पशुपालकों को गरज-चमक के दौरान पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधने तथा उन्हें सुरक्षित और छायादार स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com