Last updated: June 13th, 2026 at 10:28 am
5.48g Chitta Seizedजिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एसआईयू टीम ने शमलेच के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस की सीट नंबर 40 पर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अनिश कुमार निवासी गांव दलगांव, डाकघर कुटाड़ा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन एसडी वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments