Last updated: June 5th, 2026 at 04:46 am
Political Picture Clear in Parwanoo Municipal Council, BJP Emerges Strongerपरवाणू नगर परिषद चुनावों के बाद शहर की सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही विधायक के वोट को लेकर बना सस्पेंस भी अब खत्म होता दिखाई दे रहा है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा समर्थित सभी पार्षद एकजुट होकर नगर परिषद का संचालन करने की तैयारी में हैं। ऐसे में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब लोगों की निगाहें नई परिषद पर टिकी हैं। शहरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि सफाई व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं और विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि परवाणू को बेहतर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।
वहीं राजनीतिक गलियारों में भी यह चर्चा तेज है कि आने वाले समय में परिषद का कामकाज किस दिशा में आगे बढ़ता है और जनता की उम्मीदों पर नई टीम कितनी खरी उतरती है।
क्या आपको लगता है कि नई नगर परिषद परवाणू के विकास को नई रफ्तार दे पाएगी? अपनी राय जरूर साझा करें।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments