HomeAll Newsहरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की बची जान

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की बची जान

उत्तराखंड के हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, जब देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा
newsVolvo Bus Catches Fire on Haridwar-Delhi Highway

उत्तराखंड के हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, जब देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई, लेकिन चालक, परिचालक और राहत टीम की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस सुबह करीब चार बजे देहरादून से दिल्ली और जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब हरिद्वार-दिल्ली रोड पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पुलिस चौकी शांतारशाह से करीब 200 मीटर पहले पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के चलते उसमें अचानक आग लग गई।

    बस में आग लगते ही चालक अरुण कुमार और परिचालक रिंकू ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हालांकि सभी यात्रियों की जान बच गई, लेकिन उनका सामान और लगेज आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। रुड़की से पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बस के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com