HomeAll Newsहिमाचल में छह दिन और बदले-बदले रहेंगे मौसम के तेवर, कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

हिमाचल में छह दिन और बदले-बदले रहेंगे मौसम के तेवर, कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का बदला हुआ मिजाज आगामी दिनों में भी जारी
news mitrYellow Alert for Rain, Storms in HP

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का बदला हुआ मिजाज आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने छह जून के लिए चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आंधी, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Table of Contents

    शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मनाली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि लाहुल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और कल्पा में वर्षा दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव के कारण कई शहरों के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। सात और आठ जून को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कुछ कमजोर पड़ सकता है, लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 11 जून को एक नया और अधिक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं।

    प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से छह प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है।

    शुक्रवार को दर्ज अधिकतम तापमान में ऊना 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा बिलासपुर में 37.5, मंडी में 34.6, कांगड़ा में 34.5, सुंदरनगर में 34.4, धर्मशाला में 33.0, नाहन में 32.0, भुंतर में 30.2, सोलन में 29.0, शिमला में 22.6, मनाली में 21.8 और कल्पा में 17.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com