Last updated: June 8th, 2026 at 11:12 am
12th-Grade Student Dies After Drowning in Dehar Khad, Kangraजवाली: पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत देहर खड्ड में डूबने से 17 वर्षीय छात्र वंश पुत्र सुमेर नाथ (करड़ियाल निवासी) की मौत हो गई। वंश अपने दोस्तों आकाश शर्मा और सुरजीत कुमार के साथ घर से गैस सिलेंडर भरवाने गए थे। गैस सिलेंडर न भर पाने पर वे हार के पास देहर खड्ड में नहाने चले गए।
सूत्रों के अनुसार, नहाते समय वंश पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल जवाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक सुरक्षित हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक व साथ गए युवकों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments