HomeAll Newsसोलन की संडे मार्केट में उमड़ी भीड़, ताजे फल-सब्जियों की खरीदी में रही रौनक

सोलन की संडे मार्केट में उमड़ी भीड़, ताजे फल-सब्जियों की खरीदी में रही रौनक

सोलन: शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में रविवार को लगने वाली संडे मार्केट में सुबह से ही भारी भीड़
news mitrHeavy Crowds at Solan Sunday Market for Fresh Produce

सोलन: शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में रविवार को लगने वाली संडे मार्केट में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। ताजे फल और सब्जियों के सस्ते दामों ने लोगों को खींचा और कई परिवारों ने सप्ताहभर की जरूरत का सामान यहां से खरीदा।

Table of Contents

    बाजार में प्याज 100 रुपये में तीन किलो और लहसुन 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते नजर आए। फल विक्रेताओं के स्टॉल पर भी खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। खरीदारी करने आए लोगों ने कहा कि संडे मार्केट में अन्य बाजारों की तुलना में ताजगी और उचित कीमत दोनों मिलती हैं।

    विक्रेताओं के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा और नींबू की मांग बढ़ी हुई है।

    सब्जियों और फलों के प्रमुख दाम (प्रति किलो):

    • टमाटर – 40 रुपये
    • घिया – 50 रुपये
    • गोभी – 40 रुपये
    • खीरा – 40 रुपये
    • मूली – 40 रुपये
    • कद्दू – 30 रुपये
    • पहाड़ी आलू – 30 रुपये
    • डायमंड आलू – 20 रुपये
    • भिंडी – 40 रुपये
    • चुकंदर – 40 रुपये
    • लहसुन – 150 रुपये
    • पहाड़ी टमाटर – 40 रुपये
    • कच्चा आम – 40 रुपये
    • खरबूजा – 20 रुपये
    • तरबूज – 20 रुपये
    • पालम – 60 रुपये
    • केला – 50 रुपये
    • नींबू – 30 रुपये

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com