HomeAll Newsनाहन के डिंगरी सरजेट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; जीजा-साले की मौत, महिला घायल

नाहन के डिंगरी सरजेट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; जीजा-साले की मौत, महिला घायल

नाहन। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क
news mitrTwo Killed, Woman Injured in Sirmaur Car Crash

नाहन। सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार कार में सवार तीनों लोग मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में फिसलन के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती कराया गया है।

    कार चला रहे कंवर बलवंत सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत और घायल महिला के उपचार के लिए 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com