Last updated: August 5th, 2026 at 06:51 am
Landslides Hit Chandigarh–Manali Highwayमंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हुआ।
पहला भूस्खलन पंडोह से आगे खोती नाला के पास सुबह करीब 5:20 बजे हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग एक घंटे तक बंद रहा। बाद में प्रशासन ने मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
वहीं दूसरा भूस्खलन पंडोह डैम से आगे डयोग के पास हुआ। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में एक पिकअप वाहन आ गया, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया।
प्रशासन ने समय रहते मलबा हटाकर सुबह 6 बजे से हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया। लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments