Last updated: August 5th, 2026 at 07:51 am
Sukhu Government Strengthens Healthcare with 5 New MRI Machinesसोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बुधवार को सोलन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने एक साथ पांच एमआरआई मशीनों की खरीद की है। ये मशीनें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, सोलन, मंडी, ऊना और हमीरपुर में स्थापित की जाएंगी। इससे मरीजों को अपने ही जिले में अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आईजीएमसी शिमला में पहली बार पीईटी (PET) स्कैन मशीन स्थापित की गई है, जिससे कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों की समय पर और सटीक जांच संभव हो सकेगी। इसके अलावा प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रही है।
कर्नल शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments