Last updated: June 3rd, 2026 at 05:43 am
Congress Begins Review After Solan Poll Setbackसोलन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के बाद पार्टी के भीतर समीक्षा और आत्ममंथन का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को सोलन दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के अंदर कई स्थानों पर धड़ाबंदी खुलकर सामने आई, जिसका असर चुनाव नतीजों पर पड़ा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि समय रहते संगठनात्मक मतभेदों को दूर कर लिया जाता और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरते, तो परिणाम अलग हो सकते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस को नगर निगम की 17 सीटों में से केवल छह सीटों पर जीत मिली, जबकि पार्टी को इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और जिन कारणों से पार्टी को नुकसान हुआ है, उन्हें दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार सोलन सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनहित से जुड़े कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments