Last updated: June 3rd, 2026 at 05:30 am
Run for Drug-Free Himachalविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस पांच जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन-2026 का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम जनता में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
इस आयोजन में पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।
मैराथन का मुख्य संदेश “चिट्टा को ना, जिंदगी को हां” रखा गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन, फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान एंटी-चिट्टा जन आंदोलन पर आधारित लघु फिल्म और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में नशामुक्त हिमाचल, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा करेंगे।
सुबह 5:30 बजे से प्रतिभागियों के पंजीकरण और जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद वार्मअप गतिविधियां, हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” की प्रस्तुति तथा नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई जाएगी। दस किलोमीटर मिनी मैराथन सुबह 6:30 बजे जबकि तीन किलोमीटर ड्रीम रन सुबह 6:40 बजे शुरू होगी।
मुख्य समारोह सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें पुलिस महानिदेशक, पर्यावरण विभाग के सचिव और जनगणना कार्य निदेशक भी संबोधित करेंगे।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए दस किलोमीटर मिनी मैराथन आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं तीन किलोमीटर ड्रीम रन में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपए रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल और टी-शर्ट भी प्रदान किए जाएंगे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments